सागर के किस अंग्रेजी लेखक की किताब पर बन सकती है हॉलीवुड में फ़िल्म
साल के आखरी तक शहर में दौड़ेंगे 30 सिटी बसें, डेयरी विस्थापन और दीनदयाल रसोई पर भी बनी सहमती।

शैलेन्द्र जैन
साल के आखरी तक शहर में दौड़ेंगे 30 सिटी बसें, डेयरी विस्थापन और दीनदयाल रसोई पर भी बनी सहमती।
●शहर में तीन जगह 15 रुपये में मिलेगा भोजन, अनुमति मिली।
●डेयरी विस्थापन के लिए 10 करोड़ का प्रपोजल तैयार।
सागर। शहर विधायक शैलेन्द्र जैन ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी की योजनाओं के बीच शहर की आवश्यकताओं को देखते हुए सहमति बिठाई है। इसमें करीब 15 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव तैयार हुआ है।
इसमें ट्रांसपोर्टेशन के लिए 30 सिटी बसें, शहर से मवेशियों को हटाने के लिए डेयरी विस्थापन के साथ – साथ इसमें बाहर से आने वाले निराश्रित लोगों के लिए शहर में संचालित दीनदयाल रसोई की एक से बढ़कर तीन शाखाएं शुरू की जा रही हैं। बैठक सर्किट हाउस पर आयोजित हुई जिसमें नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ विधायक ने प्रस्ताव रखा है।
शहर विधायक, शैलेन्द्र जैन
विधायक शैलेन्द्र जैन – बताया की तीनों कामों से शहर की सूरत बदल सकती है। हमने शहर की समस्याओं को भुगता है अनुभवों के आधार पर हमने प्राथमिकता से इन कार्यों की रूपरेखा तैयार की है। डेयरी विस्थापन की मांग लंबे समय से रही थी इसे लेकर सहमति बनी है। उन्होंने कहा की अगले दो तीन महीनों हम सिटी बसों का संचालन शुरू कर देंगे।
● शहर के लोकल ट्रांस्पोर्ट का भी रहेगा ध्यान।
– सिटी बसों को लेकर अमृत योजना के तहत 30 बसें मिलेंगी। जिन्हें शहर के लोकल ट्रांसपोर्ट ऑटो टेक्सी वगैरह जो सीमित दूरी तक कार्यरत हैं उनका ख्याल रखते हुए संचालित किया जाएगा। बसें ऐंड टू एंड सिटी कनेक्टिविटी के लिए संचालित होंगी।
● दीनदयाल रसोई के तीन सेंटर
दीनदयाल रसोई के अब एक से बढ़कर तीन सेंटर शुरू किए जाएंगे। इसमे शासन स्तर पर प्रत्येक सेन्टर की शुरुआत के लिए 24 लाख की राशि स्वीकृत होगी। इसमें इन सेंटरों को मुख्य बस स्टैंड, शहर के बीच कटरा बाजार एवं बीएमसी और जिला अस्पताल के पास स्थापित किया जाएगा। जहां 15 रुपये में निराश्रितों को भर पेट भोजन मिलेगा। जिसमे 5 रुपये की सब्सिटी शासन देगा।
● डेयरी विस्थापन के 10 का प्रपोजल।
शहर में डेरी विस्थापन को लेकर 250 से 290 एकड़ जमीन सुनिश्चित की गई है। करीब 10 करोड़ का प्रपोजल बनाया गया है। जिसमे सड़कें, ड्रेनेज, शेड्स आदि निर्माण कार्य किये जायेंगे। जिसकी समीक्षा की जा रही है। जल्द ही शहर को मवेशियों की समस्या से निजाद मिल जाएगी।